Posts

डब्ल्यू.सी.आर .ओ.बी.सी.रेलवे एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसियेशन कोटा मण्डल के द्वारा ऑल इंडिया ओबीसी फेडरेशन /आईआर/नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जोनल महासचिव श्री पुरषोत्तम यादव जी के नेतृत्व में कोटा मंडल के पदाधिकारी के साथ नववर्ष 2021 के शुभ अवसर पर कोटा के मण्डल रेल प्रबंधक श्री पंकज शर्मा जी, अपर मण्डल रेल प्रबंधक श्री मनोज जैन जी व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा जी सहित मण्डल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर उन्हें नए साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ दिया गया।इस अवसर पर कोटा मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री रामगोपाल यादव जी,जोनल अति०महासचिव श्री नरेशचंद पटेल जी,लोको शाखा सचिव श्री विद्यानंद सिंह जी,लोको शाखा अध्यक्ष श्री लालचंद मंडोरिया जी,कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी,कोषाअध्यक्ष श्री संजीव जी ,सौदान सिंह जी,रौशन कुमार एवं ओबीसी एसोसिएशन के अनेकों साथी उपस्थित रहे।

Image

डब्ल्यू. सी .आर. ओ. बी. सी .रेलवे एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन कोटा के लक्ष्य एवं उद्देश्य हमारा लक्ष्य :- ओ.बी.सी. कर्मचारी व उनके परिवार का शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी विकास एवं तनाव मुक्त कार्य परिवेश का निर्माण करना है। मुख्य उद्देश्य:-----(1.) पिछड़ा वर्ग के रेल कर्मचारियों का दमन, उत्पीड़न, प्रताड़ना से संरक्षण।(2.)कामगारों के कार्य दशाओं में सुधार कर तनाव रहित वातावरण पर बल देना |(3.) औद्योगिक व पारिवारिक समस्याओं का निराकरण करवाना (4.) वर्ग विशेष के शैक्षणिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में सहयोग प्रदान करना(5.) ओ.बी.सी एसोसिएशन की रेल प्रबंधन में भागीदारी एवं समस्त कर्मचारी कल्याण समितियों में प्रतिनिधित्व का होना सुनिश्चित कराना।(6.) पदोन्नति में ओबीसी आरक्षण लागु हो इसके लिए प्रयास एवं क्रीमी लेयर की समाप्ति।(7.) रेलवे बोर्ड से लेकर मंडल स्तर तक ओ.बी.सी को सीधी भर्ती के पदों पर 27 प्रतिशत आरक्षण एवं प्रत्येक कैडर में ओबीसी की उपलब्धता अनुसार सुनिश्चित करना।(8.)ओबीसी के अभ्यर्थियों को एस.सी /एस.टी. के समान भर्ती हेतु सुविधाएं दिलाना।(9.) सामाजिक विकास हेतु ओबीसी एसोसिएशन को ट्रेड यूनियन के समान अधिकार एवं सुविधाएं हासिल करना।(10.)सभी विभागीय चयनों में ओबीसी वर्ग के कर्मचारी को आरक्षण मिले ।(11.) ग्रुप( बी )के पदों पर पदोन्नति हेतु ओबीसी को आरक्षण। विद्यानंद सिंह जोनल प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी।डब्ल्यू.सी.आर. ओबीसी एसोसिएशन कोटा

Image

भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन....

Image