Posts

Showing posts from August, 2021

नेशनल न्यूज4ओबीसी प्रेस विज्ञप्ति:--आज डब्ल्यू.सी.आर.ओ.बी.सी. रेलवे एम्पलॉइज वेलफेयर एसोसियेशन कोटा(राजस्थान) के मंडल कार्यालय में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम यादव जी के नेतृत्व में ओबीसी के मसीहा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक, पिछड़ों की प्रतिनिधित्व की लड़ाई के प्रयोद्धा,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व संसद सदस्य,मण्डल आयोग के अध्यक्ष, स्वर्गीय श्री विंदेश्वरी प्रसाद मंडल उर्फ़ वी पी मंडल की 103वीं जन्म जयंती पर मंडल साहब के चित्र पर फूल माला अर्पण कर, ओबीसी रेल कर्मचारियों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर मंडल साहब के जीवनी पर एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे एवं उनके द्वारा पिछड़े वर्ग के हित में किये गए कार्य को याद किया। इस अवसर पर कोटा मंडल के अध्यक्ष श्री रामगोपाल यादव जी ,जो.अति. महासचिव श्री नरेश पटेल जी ,लोको शाखा सचिव विद्यानंद सिंह जी,अध्यक्ष श्री लालचंद मंडोरिया जी ,राकेश कुमार जी,ओमप्रकाश सिंह जी,गुलाम अहमद जी,जीतू पोटर ,उपेन्द्र कुमार ,सिंकन्दर,संजीव पटेल,महेंद्र सिंह, वर्कशॉप शाखा के अध्यक्ष श्री रामजी यादव जी ,पूर्व सचिव श्री उमेश यादव जी,नीरज जी,हनुमान सेठी जी इत्यादि बड़ी संख्या में ओबीसी रेल कर्मचारियों उपस्थित थे।

Image
डब्लू.सी .आर.ओ.बी.सी. रेलवे एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन कोटा मंडल ने मंडल जयंती उत्सव के रूप में  मनाया।